फिट इंडिया क्विज 2021 में भिवानी जिला प्रशासन के स्कूल ने पाया प्रथम स्थान

Published On

केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग विजेताओं को करेगा तीन करोड़ 25 लाख की इनामी राशि वितरित

  • हरियाणा के आठ स्कूलों व देश भर के 380 स्कूलों ने पार किया प्रथम चरण

  • भिवानी के छात्र अतुल व जिया ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान : राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा पारंपरिक खेलों की जानकारी, इतिहास व अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर के खेलों की जानकारी तथा स्वास्थ्य के महत्व को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया फिट इंडिया क्विज(Fit India Quiz 2021) में भिवानी जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्कूल हलवासिया विद्या विहार ने हरियाणा प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है तथा इसी स्कूल के छात्र अतुल भी प्रथम रहे हैं।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा वर्ष 2021 में फिट इंडिया क्विज 2021 की शुरूआत की गई थी, जिसके तीन राऊंड पूरे होने के बाद राज्य स्तर की टीम में आठ स्कूलों व 16 छात्रों का चुनाव हुआ है। लगभग दिसंबर 2022 तक इस प्रतियोगिता के सभी चरण पूरे हो जाएंगे। इस प्रतियोगिता के तीन करोड़ 25 लाख की ईनामी राशि निर्धारित की गई हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले स्कूल को 25 लाख रुपए तथा प्रतिभागी छात्रों को अढ़ाई-अढ़ाई लाख रुपए की राशि मिलेंगी।

भिवानी जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हलवासिया विद्या विहार स्कूल के छात्र अतुल ने फिट इंडिया क्विज के प्रारंभिक चरण में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं स्कूल ने भी प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया हैं। देश के 380 स्कूलों ने प्रथम राऊंड में क्वालीफाई किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल प्रशासक डीसी रहेजा, प्रिंसिपल विमलेश आर्य व अध्यापक सज्जन भारद्वाज ने बताया कि युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य का महत्व समझाने के उद्देश्य से केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया क्विज की शुरूआत की गई थी।

इस क्विज में पारंपरिक भारतीय खेलों, पारंपरिक फिटनेस के तरीकों, भारत के खेल इतिहास, ओलंपिक, नेशनल, कॉमनवेल्थ, पैरा ओलंपिक, योगा सहित राज्य स्तरीय के खेलों व स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत जानकारी के बारे में इस क्विज का विषय रखा गया। जिसमें उनके स्कूल ने हरियाणा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इस प्रतियोगिता के द्वितीय राऊंड के लिए प्रदेश भर में आठ स्कूलों को चुना गया है तथा पूरे देश में 380 स्कूलों को चुना गया है। जो उनके लिए गौरव की बात है।

फिट इंडिया क्विज(Fit India Quiz 2021) में हरियाणा भर में प्रथम रहे छात्र अतुल व छात्रा जिया ने बताया कि आज हमें स्वास्थ्य व खेलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के कारण देश में स्वास्थय व खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts