सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजीव जैन बने मेयर, 22 पार्षद में से 17 भाजपा के
सोनीपत में भाजपा का परचम, 22 में से 17 वार्डों पर कब्जा
सोनीपत (सच कहूँ/अजीत राम बंसल)। Sonipat News: हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा संपन्न करवाए गए नगर निगम के चुनाव में सोनीपत नगर निगम में नियर बीजेपी का वह 22 वार्ड पार्षदों में से 17 पार्षद भाजपा के और पांच कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। मेयर पद के लिए भाजपा के राजीव जैन ने 78035 वोट हासिल कर कांग्रेस के कमल दिवान जिन्होंने 54788 वोट हासिल किए को 23247 वोटो के बड़े अंतर से हराकर सोनीपत के नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा को जीतने का काम किया।
सुबह 8:00 बजे मतो की गणना का कार्य आरंभ हो गया। पहले राउंड से अंतिम राउंड तक भाजपा के मेयर राजीव जैन ने अपनी बढ़त बनाए रखी। केवल बारहवे राउंड मे केवल कांग्रेस से कमल दीवान को 14 वोट अधिक मिले थे । बाकि प्रत्येक राउंड में भाजपा के राजीव जैन आगे रहे।
जैन ने दीवान को दूसरी बार हराया | Sonipat News
कुछ समय पहले नगर निगम में उपचुनाव करवाया गया था उसमें भी भाजपा के राज्य जैन व कमल दीवान ही आमने-सामने थे उसे दौरान भी राजीव जैन ने काफी मतों के अंतर से कमल दीवान को पत्नी दी थी अब हुए आम चुनाव में भी कमल दीवान को ही राजीव जैन ने फराने का काम किया है एक बार फिर राजीव जैन ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए, अपनी काबिलियत का परिणाम दिया।
क्या हुड्डा के सोनीपत में बीजेपी ने सेंधमारी कर दी है
कभी भूपेंद्र हुड्डा दीपेंद्र हुड्डा का गढ़ कहे जाने वाला सोनीपत क्या अब उनके कब्जे से बाहर निकलता हुआ जा रहा है पहले तो भाजपा ने विधानसभा चुनाव में हुड्डा के किले को दहाने का काम किया और अकेले सोनीपत जिले से चार विधायक भाजपा के बने, एक गन्नौर विधानसभा से निर्दलीय जबकि कांग्रेस को केवल एक बरोदा सीट ही हाथ में आई थी। अब नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा ने में अपना बनाया इसके अलावा 22 वार्ड पार्षदों में से 17 पार्षद अकेले बीजेपी ने अपने कब्जे में कर लिए।
इससे साफ दिखाई दे रहा है की अब हुड्डा का सोनीपत से जनाधार की खिसकता जा रहा है। निगम के चुनाव प्रचार में भी दीपेंद्र हुड्डा ने वार्डवाइज कई जनसभा की परंतु उनका खास लाभ पार्टी को नहीं मिल पाया। क्या पहले उपचुनाव में हार हुई। उसके बाद आम चुनाव में हार हुई। क्या यह पार्टी की आपसी की नेताओ मे खिचतान का परिणाम है। या पार्टी के नेता अब जनता से अपना जनाधार खोते जा रहे हैं।
सोनीपत से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव जैन ने 23247 वोटो से की जीत हासिल
वार्ड नंबर 1 कांग्रेस के जय कुमार 3240 , हरिप्रकाश सैनी 2970, मनीष सैनी 2840, कांग्रेस 270 वोटो से जीती। वार्ड-2 बीजेपी मुकेश 3405, निर्दलीय सुरेंद्र नय्यर 1872 , कांग्रेस पवन 1572 बीजेपी जीती 1533 वोटो से | वार्ड 3 सुरेंद्र 3732 बीजेपी, अनुज 2651 कांग्रेस , बीजेपी जीती 1081 वोटो से वार्ड नंबर 4 पायल मलिक कांग्रेस 206 , त्रिभुवन कौशिक बीजेपी 3437 , कमलेश सैनी निर्दलीय 29, विकास मलिक निर्दलीय 161, नोटा 75 बीजेपी जीती 1370 वोटो से | वार्ड नं- 05 रीना सैनी बीजेपी- 4066 , नीरज दलेल सिंह निर्दलीय- 3675 , बीजेपी की जीत 391 वोटो से | वार्ड नं- 06 निशा बीजेपी – 3323 , सिल्की निर्दलीय- 2150, सोनिया कांग्रेस – 1661 , बीजेपी जीती 1173 वोटों से | वार्ड नं- 7 मुनीराम बीजेपी- 1708, बिजेंद्र कांग्रेस – 1437, बीजेपी जीती 271 वोट से | वार्ड नं – 8 कुनाल कौशिक बीजेपी – 1527 , पवन कुमार कांग्रेस – 1186, पुनीत राई निर्दलीय – 1086 बीजेपी जीती 341 वोटो से |
वार्ड नं – 9 मीना बीजेपी – 3028 , वार्ड नंबर -10 संजय कुमार बीजेपी- 3345, सतपाल कांग्रेस – 2088 , आमीन आप – 91 , अनिल कुमार निर्दलीय – 574 , सत्यवीर निर्दलीय – 991 नोटा – 64, बीजेपी जीती 1257 वोटो से | वार्ड नंबर 11 से संगीता बीजेपी, 4238 वोट, कविता रानी (कांग्रेस) 3272 वोट , बीजेपी जीती 966 वोटो से | वार्ड नंबर 13 महेश लूथरा बीजेपी – 3540 , दीपक चावला कांग्रेस – 1896 , मुकेश बत्रा निर्दलीय – 722, नोटा – 69, बीजेपी जीती 1644 वोटो से | वार्ड नं 14 किरन चांदना बीजेपी – 3599 , रितिका कांग्रेस – 1432 , आशा रानी – 127, नोटा – 81 बीजेपी जीती 1967 वोटो से | वार्ड नं 15 संजीव वलेचा बीजेपी – 4329, संतोष शर्मा कांग्रेस – 1290, विमल किशोर आप - 482, पवन तनेजा निर्दलीय -1138, नोटा -62, बीजेपी जीती 2339 वोटो से | वार्ड नंबर 16 अनुराग जैन कांग्रेस 2500, नवीन कुमार बीजेपी 2470 ,निर्दलीय विश्वजीत 1020, कांग्रेस मात्र 30 वोटो से जीती। वार्ड नं 17 सुनीता बीजेपी – 2947, राजेश कांग्रेस – 960, विकास आप – 39, मोनिका निर्दलीय – 199, विक्रम निर्दलीय – 742, सुरेंद्र निर्दलीय – 770, नोटा – 46, बीजेपी जीती 1987 वोटो से | वार्ड नं 18 सुनीता देवी बीजेपी – 3571, सोनम कांग्रेस – 2094, मुनीश देवी निर्दलीय – 1776, नोटा -93, बीजेपी जीती 1477 वोटो से | वार्ड नंबर 19 , राजेश कांग्रेस – 2754 , अनिल ठाकुर – 1509, विकास दहिया आप – 80 , सचिन निर्दलीय – 235, नोटा – 29, कांग्रेस जीती 1245 वोटो से |
वार्ड नं 20 राजकुमार बीजेपी – 3337, देवेंद्र सिंह कांग्रेस – 2890 , प्रीति दहिया आप – 101, किरण बाला निर्दलीय – 546, नोटा – 54, बीजेपी जीती 447 वोटो से | वार्ड नं – 21 दीप माला कांग्रेस – 2137, सुमन बीजेपी – 1792, गायत्री देवी निर्दलीय – 436, संजना निर्दलीय – 173, नोटा – 42, कांग्रेस जीती 345 वोटो से | वार्ड नंबर 22 , नवीन कुमार कांग्रेस – 2198, सतपाल सिंह बीजेपी – 1832,. जोगिंद्र -982 , शेर मोहम्मद आप – 636, बंसीलाल निर्दलीय – 122, फिरोज खान निर्दलीय – 258 , नोटा -32, कांग्रेस जीती 366 वोटो से |
