बहादुरगढ़ में ट्रक में भिड़ी बस, 20 घायल

Published On

भिवानी में स्कूल बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के बहादुरगढ़ में झज्जर सोनीपत मार्ग पर छारा गांव के पास घने कोहरे में एक सहकारी समिति की बस ट्रक में भिड़ गई। इससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए गिरावड गांव के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर घायल तीन लोगों को पीजीआईएमएस रोहतक में रेफर किया गया है। सूचना पाकर पुलिस और बहादुरगढ़ से एसडीएम अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं धुंध के चलते भिवानी-बवानीखेड़ा रोड पर सिटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्कूल बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

यह भी पढ़ें:– केरल में फुटबॉल प्रेमियों के बीच मारपीट, तीन घायल

टक्कर होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस का झुकाव एक तरफ हो गया। हादसे में बस में बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए व बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर 112 पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिस ने सदर थाना भिवानी का एरिया होने के चलते सदर पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts