शिक्षा और रोजगार
CBSE Board Exams: सीबीएसई की दसवीं व बाहरवीं की परीक्षा कल से, 19 केंद्रों पर 11753 विद्यार्थी देंगे पेपर
साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक होगा एग्जाम का समय, तीसरी आंख से होगी निगरानी
- नकलरहित परीक्षा करवाने के लिए विभाग ने कसी कमर, तैयारियां पूरी
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। CBSE Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर जिले में 19 सेंटर बनाए गए हैं। 10वीं परीक्षा में 6190 व 12वीं की परीक्षा में 5563 परीक्षार्थी बैठेंगे। 10वीं व 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसमें सबसे अहम है कि परीक्षा का समय साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक रहेगा। Sirsa Newa
परीक्षार्थियों को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा। सीबीएसई कोर्डिनेटर नीतू मदान ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की और से जारी गाइडलाइन के मुताबिक विद्यार्थियों को परीक्षा में यूनिफॉर्म में आना होगा। परीक्षा के दौरान कोई भी आभूषण, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसी चीजों को साथ में नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र | Sirsa Newa
- महाराजा अग्रसेन गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
- डीएवी पब्लिक स्कूल।
- सतलुज पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद।
- शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल सरसा।
- जीआरजी नेशनल गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा।
- सरस्वती विद्या मंदिर मंडी डबवाली।
- सीएम डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल डबवाली।
- माता पुन्ना देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कालांवाली।
- एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रानियां रोड सरसा।
- द सरसा स्कूल बरनाला रोड सरसा।
- सीआरडीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद।
- सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरसा।
- राजेंद्रा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजुआना।
- द जीनियस सीनियर सेकेंडरी रानियां।
- माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढां।
- वीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां।
- द गुरुकुल स्कूल सरसा
- केवी नंबर 1 एयर फोर्स स्टेशन सरसा
इन तिथियों को होंगे 10वीं कक्षा के पेपर
17 फरवरी को मैथ, 18 को होम साइंस, 20 को ब्यूटी एंड वेलनेस, 21 को अंग्रेजी, 23 को पंजाबी, 24 को उर्दू, 25 को साइंस, 26 को रिटेल, सिक्योरिटी, ओटोमोटिव, 27 को कंप्यूटर एप्लीकेशन, एआई, 28 को संस्कृत, 2 मार्च को हिंदी, 6 को पेंटिंग, 7 को सोशल साइंस, 9 को म्यूजिक वोकल व 10 मार्च को फ्रेंच का एग्जाम होगा।
12वीं की डेटशीट
17 को बॉयटेक्नोलॉजी, 18 को फिजिकल एजुकेशन, 20 को फिजिक्स, 21 को आॅटोमोटिव व फैशन स्टडीज, 23 को मास मीडिया, 24 को अकाउंटेंसी, 25 को ब्यूटी एंड वेलनेस, 26 ज्योग्राफी, 27 को पेंटिंग, 28 को कैमिस्ट्री, 3 मार्च को लीगल स्टडीज, 5 मार्च को साइक्लोजी, 6 मार्च को पंजाबी, 7 मार्च को योगा, 9 मार्च को मैथ, 12 को इंग्लिश, 14 को होम साइंस, 16 को हिंदी, 17 को म्यूजिक वोकल, 18 को इकोनॉमिक्स, 19 को फिजिकल एक्टिविटी,
20 को मार्केटिंग, 23 मार्च को पोलटिकल साइंस, 24 को रिटेल व एआई, 25 को कंप्यूटर साइंस, 27 को बायोलॉजी, 28 को बिजनेस स्टडी, 30 को इतिहास, एक अप्रैल को एग्रीकल्चर, 4 को सोशलोजी, 6 को बेकिंग, 7 को वेब एप्लीकेशन, 8 को संस्कृत कोर, 9 अप्रैल को मल्टी मीडिया व डाटा साइंस, 10 को लीगल स्टडी का एग्जाम होगा। Sirsa Newa
यह भी पढ़ें:– 28 फरवरी को यमुनानगर में गूंजेगा “Bapu Tere Karke”, Amar Sandhu का लाइव शो