महाराष्ट्र में जीत ‘कैथल’ में मना जश्न

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: आज भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में महाराष्ट्र में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। सुबह से ही कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में पहुंचना शुरु हो गए थे जैसे-जैसे नतीजे आते गए वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं में जोश भरता गया। कार्यकर्ता एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाने लगे। जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कहा कि महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य है महाराष्ट्र की जनता ने जिस प्रकार से विपक्ष हो नकारा है। Kaithal News

विपक्ष को समझ जाना चाहिए कि ये नया इंडिया है अब जनता को कोई भी बहका नहीं सकता। जो पार्टी देश हित में काम करेगी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी, जनता उसी पार्टी को अपनी पलकों पर बताएगी। ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। इस मौके पर चेयरमैन कैलाश भगत पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर महामंत्री सुरेश संधू जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित रवि भूषण गर्ग सुमित गर्ग बलविंदर जांगड़ा आदित्य भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में स्थापित किए ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर से 218 स्थानों पर रखी जाएगी नजर

About The Author

Related Posts