सीएम मनोहर लाल ने SC कर्मचारियों के लिए की बड़ी घोषणा

Published On

हरियाणा में SC कर्मचारियों को प्रमोशन में 20% आरक्षण मिलेगा

  • ए-बी कैटेगरी की नौकरियों पर लागू होगा | Haryana News

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन घोषणा की कि सरकार ग्रुप ए-बी श्रेणी की नौकरी में भी एससी (SC) कर्मचारियों को पदोन्नति में 20% आरक्षण देगी। सीएम की इस घोषणा का डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने स्वागत किया। इसके अलावा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा का समर्थन किया। CM Manohar Lal Khattar

सीएम ने कहा कि आरक्षण ग्रुप सी और डी तक सीमित था, ग्रुप ए और बी पदों को बिना किसी आरक्षण प्रावधान के छोड़ दिया गया था। इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नई आरक्षण प्रणाली पदोन्नति के सभी चरणों में आरक्षण का विस्तार करेगी, जिससे सभी स्तरों पर सरकारी नौकरियों में आरक्षित समुदायों के लिए निरंतर समर्थन और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। Haryana News

यह भी पढ़ें:– Nuh: कड़ी सुरक्षा के बीच किया नल्हड़ेश्वर मंदिर में जलाभिषेक

About The Author

Related Posts