नुहियांवाली में गेहूं काटने आए कंबाइन मालिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Published On

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। गांव नुहियांवाली में कंबाइन लेकर गेहूं काटने आए एक युवक की दौरा पड़ने से मौत हो गई। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव सालमखेड़ा निवासी संदीप कुमार कंबाइन लेकर गांव नुहियांवाली में गेहूं की कटाई करने आया हुआ था। वीरवार सांय संदीप जब खेत में चाय पी रहा था तो इसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ गया। वहां पर मौजूद किसान उसे ओढां में चिकित्सक के पास ले गए, जहां करीब 31 वर्षीय संदीप को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया की इस संबध में पुलिस ने मृतक के भाई मनीष के ब्यान पर इत्तेफाकिया घटना की करवाई दर्ज की है। मृतक संदीप तीन बेटियों का पिता था। Sirsa News

About The Author

Related Posts