शहर के रामसर पार्क में मिला युवक का शव

Published On

परिजनों ने दोस्तों पर जड़े हत्या के आरोप

सफीदों (सच कहूँ/आशु शर्मा)। Safidon News: शहर के रामसर पार्क में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक युवक की पहचान वार्ड-17 स्थित शिव कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय संजू के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार किसी ने एक युवक का शव शहर के रामसर पार्क में पड़ा हुआ देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। Jind News

अस्पताल में जुटे परिजनों का कहना था कि संजू को उसके कई दोस्त सुबह आठ बजे घर से काम पर जाने के लिए ले गए थे, लेकिन बाद में संजू का शव पार्क में पड़ा होने की खबर मिली। परिजनों का आरोप है कि संजू की उसके दोस्तों द्वारा ही हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि संजू शेट्रिंग का काम करता था और वह अपने दोस्तों के साथ हर रोज काम पर जाता था। संजू अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे छोड़कर गया है। सिविल अस्पताल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था और वे पुलिस से न्याय की मांग कर रहे थे। Jind News

यह भी पढ़ें:– मोदी ने 10 साल तक बिना थके, बिना झुके देश के हित में किया कार्य- योगी आदित्यनाथ

About The Author

Related Posts