फरीदाबाद के राजा चौक पर डेरा श्रद्धालुओं ने चलाया सफाई अभियान

Published On

एक माह से ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाकर भीषण गर्मी से लोगों को दिला रहे राहत

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फरीदाबाद के तीन नंबर वार्ड स्थित राजा चौक पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने सफाई अभियान (Cleanliness Drive) चलाकर गंदगी को साफ किया। इस मौके पर सेवादारों ने लोगों से भी अपील की कि वे खुले में कूड़ा न डालें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखें।

इसके साथ ही पिछले एक माह से चौक पर सेवादारों द्वारा ठंडे पानी की छबील लगाई जा रही है, जिसमें हजारों लोग ठंडा-मीठा पानी पीकर भीषण गर्मी से राहत पा रहे हैं। सेवादारों ने कहा कि हम सभी को अपने आसपास स्वच्छता (Cleanliness Drive) का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

विपिन इन्सां, सागर इन्सां, दीपक इन्सां, गौतम इन्सां ने बताया कि वे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन सान्निध्य में मानवता भलाई के 139 कार्य लगातार कर रहे हैं। इन सभी कार्यों में ब्लॉक फरीदाबाद के सभी सेवादार अपना अपना सहयोग करते रहते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts