डेरा श्रद्धालुओं ने नामचर्चा घर में तिरंगा स्थापित कर किया सेल्यूट

Published On

डिंग मंडी। (सच कहूँ/गौरव सोनी) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन अवतार माह की खुशी में कोटली नामचर्चा घर में ब्लॉक अमरजीतपुरा की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक के विभिन्न गांवों से साध-संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नामचर्चा की समाप्ति पर कोटली नामचर्चा घर में पूज्य गुरु जी द्वारा शुरू किए गए 142वें मानवता भलाई कार्य हर घर में तिरंगा फहराना है का अनुसरण करते हुए तिरंगा स्थापित किया गया। नामचर्चा की शुरूआत भंगीदास ने पवित्र नारा लगाकर की।

इसके पश्चात कविराजों ने अनेक भजन बोले। इस दौरान साध-संगत को पावन अवतार महीने में मानवता भलाई कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं साध-संगत ने हर घर में तिरंगा स्थापित करने का हाथ खड़े कर प्रण लिया। इस मौके पर 25 मेंबर सुशील इन्सां, चन्दर इन्सां, ब्लाक भंगीदास जयचन्द इन्सां, 15 मेंबर जिम्मेवार सुखविंदर इन्सां, रेशम इन्सां, गुलशन इन्सां, बनता इन्सां, पवन सेठी, रवि प्रकाश इन्सां, भंगीदास चुन्नी लाल इन्सां, संदीप इन्सां, बुजुर्ग समिति के जिम्मेवार लक्ष्मण इन्सां, सुजान बहन प्रवीण इन्सां, शीला इन्सां, सरोज इन्सां, भंगीदास सुरजीत कौर इन्सां व ब्लॉक की साध-संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts