गर्भवती को खून देकर डेरा प्रेमियों ने किया सराहनीय कार्य

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक धुराला के सेवादारों ने गर्भवती महिला को खून दान कर इंसानियत का फर्ज अदा किया है। ब्लॉक धुराला के सेवादार ठाठ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गांव सल्पनी कलां निवासी संदीप कौर की डिलीवरी होनी थी। ऐसे में उन्हें ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की सख्त जरूरत थी। जरूरतमंद परिवार ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों से संपर्क साधा।
सेवादार ठाठ सिंह ने सेवादारों से इस बारे में बात की और धर्मवीर, रणधीर, लहरी राम व प्रदीप अजराना ने करनाल स्थित कल्पना चावला हॉस्पिटल में पहुंचकर ब्लड खून दान किया। महिला के परिवार के सदस्यों ने पूज्य गुरु जी का धन्यवाद किया जिनकी प्रेरणा पर चलते हुए सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts