LPG Cylinder Crisis Updates: घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर डीएफएससी ने दिए गैस एजेंसी संचालकों को ये निर्देश

Published On

LPG Cylinder Crisis Updates: सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक हरवीर ने जिला में कार्यरत सभी गैस कंपनियों की एजेंसियों के मालिकों व प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति पर संभावित प्रभाव को लेकर चर्चा की गई और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। जिला नियंत्रक हरवीर ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी भी स्थिति में कमी नहीं होनी चाहिए। Sirsa News

उन्होंने कहा कि व्यवसायिक सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने की स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या दुरुपयोग न होने पाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा केंद्रवार विशेष टीमों का गठन भी किया गया है, जो इस पर निगरानी रखेंगी। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला नियंत्रक ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए कि आमजन को खुली बोतलों या ड्रमों में पेट्रोल-डीजल न दिया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति इनका अनावश्यक भंडारण न कर सके और कालाबाजारी भी न कर सकें।

पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि सरसा जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। बैठक के दौरान गैस एजेंसी संचालकों ने आश्वासन दिया कि सरसा जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उनकी आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडर बुकिंग की अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। Sirsa News

About The Author

Related Posts