प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों का छुआ: डॉ. अशोक तंवर

Published On

सिरसा संसदीय क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाओं का हुआ आयोजन

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: सिरसा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने गांव करनौली, ढाणी चानन, दरियापुर, हरिपुरा, अहलीसदर, नखाटिया, सोत्तर भट्टू, थेडी, बहबलपुर, भडौलांवाली, रत्ता टिब्बा, हिजरावां खुर्द, हिजरावां कला, दौलतपुर व खान मोहम्मद में जनसभाओं को संबोधित करते हुए तंवर ने सहयोग व समर्थन की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

जनसभाओं के दौरान भाजपा नेताओं ने 5 अप्रैल को रतिया में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की होने वाली जनसभा में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। ढाणी चानन में सरपंच राजकुमार द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि देश की जनता तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने का पूरी तरह मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों का छुआ है। आज हमारे देश की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल नीतियों व दुरगामी सोच का परिणाम है।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आज देश की जनता जागरूक है। वह जानती है कि देश तरक्की के मार्ग पर बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और विकास की इस रफ्तार को जारी रखने के लिए भाजपा का सत्तासीन बने रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की संप्रभुता व सुरक्षा के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। देश की आन-बान व शान को हमेशा सर्वोपरि रखा है। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: ऑनलाइन गेमिंग व इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर ठगी के रैकेट का भंडाफोड़

About The Author

Related Posts