छछरौली में विभाग की हिदयातों के अनुसार हुआ रोजगार मेला का आयोजन

Published On

छछरौली (सच कहूँ न्यूज)। Job Fair: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छछरौली में विभाग की हिदयातो के अनुसार रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय कृषि मंत्री श्री कंवरपाल जी के सुपुत्र श्री निश्चल जी मुख्य अतिथि के तौर पर मेले का रिबन काटकर व जोत जलाकर शुभारंभ किया। इस मेले में 12 औद्योगिक इकाइयों ने भाग लिया तथा अपनी जरूरत के अनुसार छात्रों का चयन किया। जिसमें इस संस्थान के बाहर से आए हुए नवयुवकों को इन कंपनी द्वारा रोजगार व अप्रेंटिस का सुनहरा मौका दिया गया है। इस संस्थान में रोजगार के अवसर आईटीआई पास हुए छात्रों के लिए उपलब्ध करवाने बारे व संस्थान की तरक्की बारे बताया गया। Yamunanagar News

मेले में लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया तथा संस्थान के प्रधानाचार्य राम कुमार व स्टाफ सदस्यों ने इस वर्ष परीक्षा देकर कोर्स पूरा करने उपरांत सभी छात्र व छात्रों को 100% रोजगार दिलवाने वाले अपना उद्देश्य रखा ताकि संस्थान के युवा छात्र कोर्स पूरा करने के बाद बेरोजगारी की मार से बचें व विभिन्न उद्योगों में अपनी ट्रेड अनुसार कार्य सीख कर भविष्य में अपना कार्य भी शुरू कर सकते हैं तथा नौजवान शक्ति सामाजिक बुराइयां जैसे नशा ,चोरी, गलत संगत, वगैरा की मार से बचकर विभिन्न उद्योगों में कार्य सीख कर अपना भविष्य उज्जवल कर सके इस मौके पर गुलशन अरोड़ा कपिल मनीष गर्ग श्री नरेंद्र कुमार सरपंच गनौली दिनेश कुमार, अरुण कुमार ,श्री राजेश खन्ना, आकाश, श्री राजीव जी नकुल कुमार इत्यादि ने भाग लिया। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– High Court: शंभू और खनौरी सीमाओं को एक सप्ताह के भीतर खोला जाए, हाईकोर्ट का आया आदेश

About The Author

Related Posts