हिसार में भाजपा सांसद का किसानों ने किया विरोध, पुलिस ने भांजी लाठियां

Published On

हिसार (संदीप सिंहमार)। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के तहत आज किसान सांसद रामचंद्र जांगड़ा के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे जहां पुलिस से उनका टकराव हुआ व पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता जांगड़ा का आज हिसार जिले के नारनौंद गांव में विश्वकर्मा धर्मशाला का शिलान्यास करने का कार्यक्रम था। किसानों को जब इसकी भनक लगी तो वह बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर उनका विरोध करने के लिए वहां पहुंचे। किसान काले झंडे लिये हुए थे और उन्होंने एक गली, जहां से सांसद को गुजरना था, ट्रैक्टर लगाकर बंद कर दी। उधर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसमें भाजपा नेता की गाड़ी का शीशा टूट गया।

https://www.facebook.com/SachKahoonOfficial/videos/188238706806459

कुछ किसानों को चोट आई

पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया जिसमें कुछ किसानों को चोट आई। दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। दो किसानों को हिरासत में भी लिया है। बाद में विरोध में किसानों ने हिसार-दिल्ली रोड़ पर स्थित रामायण टोल प्लाज पर जाम लगा दिया, जिससे सैंकड़ों वाहन राष्ट्रीय मार्ग पर फंस गए।

भीड़ को काबू में करने के लिए करना पड़ा लाठीचार्ज

पुलिस को हालात संभालने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ गया। आखिरकार भीड़ पर हल्का बल प्रयोग कर तितर-बितर किया गया। इस मामले में सांसद जांगड़ा ने प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों ने उनके साथ दुर्व्यहार किया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया है। कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts