हरियाणा में कोरोना के पांच नए मामले, कुल संख्या 275 पर पहुंची

Published On

(Corona in Haryana)

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज पांच नए मामले आने के बाद राज्य में इसके मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 275 हो गई। वहीं इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 183 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय अब केवल 89 मामले ही रह गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना की स्थिति को लेकर आज यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना संक्रमण के आज गुरूग्राम और पानीपत से दो-दो तथा रोहतक से एक मामला सामने आया।

1897 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है

राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 34112 तक पहुंच गया है जिनमें से 17694 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 16428 निगरानी में हैं। अब तक 18457 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 16285 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 275 पॉजिटिव पाए गए हैं। 1897 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।  (Corona in Haryana) 275 पॉजिटिव मरीजों में से 183 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अम्बाला, करनाल और रोहतक में कुल तीन मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।

बुलेटिन के अनुसार 275 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं

इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा एक-एक नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है।

  • कुल पॉजिटिव मामलों में से नूंह और गुरूग्राम से 35-35
  • फरीदाबाद से 28, पलवल-27
  • अम्बाला दस, करनाल और पानीपत पांच-पांच
  • सिरसा और सोनीपत चार-चार
  • पंचकूला और यमुनानगर तीन-तीन
  • भिवानी, हिसार और जींद दो-दो
  • चरखी दादरी, फतेहाबाद

कैथल और कुरूक्षेत्र में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनके अलावा 14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन इनमें से एक की बाद में किन्ही अन्य कारणों से मौत होना बताया गया है। राज्य में अम्बाला, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts