हरियाणा के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हुए

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)।

हरियाणा में कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं करनाल के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के महासचिव अनिल जैन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्री शर्मा को अंगवस्त्र पहना कर भाजपा में उनका स्वागत किया। श्री खट्टर ने कहा कि श्री शर्मा एक कर्मठ व्यक्ति हैं और आशा है कि वह कंधे से कंधा मिला कर पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेंगे।

श्री जैन ने कहा कि श्री शर्मा ने ढाई माह पहले भाजपा के गरीब कल्याण के कार्यक्रम में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की थी। शर्मा ने कहा कि उन्होंने ऐसी पहली सरकार देखी है जिसने न केवल योजनाएं बनायीं,बल्कि उन्हें क्रियान्वित भी किया तथा इनके परिणाम भी दिखायी दिये। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल होने की खुशी एवं गर्व है। सरकार ने दलितों, गरीबों, महिलाओं बेरोजगारों युवाओं एवं बुजुर्गों सबके लिए खूब किया है। जबकि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक एवं एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाये।

उन्होंने कहा कि उन्होंने खूब सोच विचार कर अपनी आत्मा की आवाज पर यह फैसला किया है। वह इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिल कर अपनी इच्छा व्यक्त कर चुके हैं और उनके आभारी है कि उन्हें भाजपा में काम करने का अवसर मिला।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts