तंवर के समर्थन में कांडा बंधुओं ने की जनसभा

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Gopal Kanda: सरसा के विधायक गोपाल कांडा व उनके अनुज भाजपा नेता गोविंद कांडा ने कालांवाली स्थित पुरानी सब्जी मंडी में सरसा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में जनसभा की। विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का विश्व में गौरव बढ़ाया है, देश का गौरव और देश उन्हीं के हाथों में सुरक्षित हैं। ऐसे में मोदी को मजबूत बनाने के लिए सरसा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंंवर को विजयी बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने हर मतदाता से मतदान जरूर करने की अपील करते हुए कहा कि मत का दान भी देश के लिए सबसे बड़ा दान है, जिससे देश का भविष्य तय होता है। Sirsa News

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेमिसाल कार्य किए गए। विधायक ने कहा कि देश और देश के बच्चों का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज हलोपा एनडीए का घटक है जो हलोपा के लिए गौरव की बात है। वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कांडा ने जिन्होंने कभी गरीबी हटाने का नारा दिया था वे गरीबी नहीं हटा पाए पर मोदी ने गरीबों के बारे में सबसे ज्यादा सोचा। आज 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है, आयुष्मान कार्ड पर पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है तथा देश ने धार्मिक क्षेत्र में व्यापक उन्नति की है। Sirsa News

इस मौके पर करीब 20 से अधिक परिवारों ने अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर हलोपा की सदस्यता ग्रहण की। उन सभी को हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर संजय गाबा, मोहनलाल, दर्शनलाल, प्रदीप जैन, हरमंदर मराड़, अमित जिंदल, भूपेश मेहता, मक्खनलाल अरोड़ा, प्रगट सिंह, गुरूसेवक सिंह, ओमप्रकाश वाजपेयी, हरपाल सिंह नंबरदार, नछत्तर सिंह, पूर्णचंद, चरणदास चन्नी, रेणु शर्मा, सुभाष गर्ग, नरेश गर्ग, हरविंद्र सिंह रोडी, तेजपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन के अंशु प्रजापति और मिस्टी प्रजापति ने बाजी मारी

About The Author

Related Posts