Haryana Flood News: हरियाणा में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजा को लेकर सरकार का आया बड़ा बयान

Published On

Haryana Flood News: खरखैदा, सच कहूं/ हेमंत कुमार। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खरखौदा से पठानकोट के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को स्थानीय भाजपा कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानसून की बारिश अबकी बार अनुमान से कहीं अत्यधिक मात्रा में हुई। जिस कारण अनेक नदियां में जल स्तर बढ़ाने के कारण कई राज्यों में बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। केंद्र में प्रदेश सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दिन-रात जुटी हुई है। ताकि लोगों को कुछ राहत पहुंचाई जा सके और जनजीवन जल्द सामान्य स्थिति में आ जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के लिए घर-घर पहुंचकर मदद करने का काम कर रहा है। पीड़ित लोगों को खाने पीने की चीज वह अन्य सामान पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों में नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र के 16 मंत्रियों को पंजाब राज्य में , 8 मंत्री हिमाचल प्रदेश में , चार मंत्री हरियाणा के लिए नियुक्त किए हैं। जो बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करके उनकी परेशानियों को दूर करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11 जिलों में बाढ़ के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है जिसका आकलन करके समय पर किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा इसके अलावा में भी नुकसान हुआ है उसका भी मुआवजा राशि सरकार देगी। उन्होंने विपक्ष पर प्रकाश करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के लोग तो आपदा में भी अवसर ढूंढने का काम करते हैं लोगों को गुमराह किया जा रहा है परंतु आज की जनता जागरूक हो गई है उन्हें पता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व के मानचित्र पर अंकित हो चुका है। इस मौके पर विधायक पवन, मंडल अध्यक्ष नरेश पाराशर, सरपंच विनोद आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts