गुरुग्राम: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

Published On

सुबह करीब 4 बजे लगी आग बुझाने में लगे है दमकल कर्मी

गुरुग्राम(संजय कुमार मेहरा)। जिले के बिलासपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में देर रात आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कंपनी आग की चपेट में आ गई। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिले के गांव बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स बनाने की कंपनी में रात को आग लग गई।

आग के चलते कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुची। आग बुझाने के प्रवया शुरू किए गए। विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इस आग की घटना में कंपनी में काफी नुकसान हुआ है। आगे लगने के कारण अभी पता नही चल पाए है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts