Cricket News: हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन कर रही तेज गेंदबाज की तलाश, ट्रायल 19 से

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

तीन दिवसीय टेलेंट हंट 19 से विभिन्न जोनों में

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (Haryana Cricket Association) द्वारा अब हरियाणा में पुरुष वर्ग में तेज गेंदबाजों का तराशने का कार्य 19 से 21 अप्रेल तक प्रदेश के विभिन्न जोनों में किया जाएगा। सरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल ने बताया कि 19 अप्रेल को सुबह 8 से सुबह 11 बजे तक रोहतक जोन के तहत रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, हांसी, फतेहाबाद, सरसा, सोनीपत व महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों के लिए चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली रोहतक में ट्रायल निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार करनाल जोन के तहत 20 अप्रेल को सुबह 8 से 11 बजे तक करनाल, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद व पानीपत के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी, मेरठ रोड, नजदीक करनाल शुगर मिल करनाल में होंगे। Cricket News

आवश्यक दस्तावेजों व शर्तों की पालना के साथ ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी

वहीं गुरुग्राम जोन के तहत खिलाड़ियों के ट्रायल सुबह 8 से 11 बजे तक गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड सुल्तानपुर गुरुग्राम में गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल व मेवात के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। डॉ. बेनीवाल ने बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ियों को आगामी 17 अप्रेल से हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की वैबसाइट पर स्वयं ही पंजीकरण करके उपरोक्त स्थलों पर ट्रायल के लिए जाना होगा। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, एमबीबीएस, एमडी चिकित्सक की ओर से प्रदत्त मेडिकल फिटनैस सर्टिफिकेट सहित वैबसाइट पर मौजूद तमाम दस्तावेजों के विवरण को पूर्ण करते हुए ट्रायल देना होगा। Cricket News

About The Author

Related Posts