रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। किसान आंदोलन का आज 17वां दिन है। उधर हरियाणा की सियासत में उठापटक जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच केन्द्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह एकबार फिर संकटमोचक की भूमिका में नजर आए हैं। आज दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जेजेपी नेता और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मिलने पहुंचे हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts