सचखंडवासी चिरंजीलाल इन्सां को जरूरतमंद परिवारों की मदद कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published On

डबवाली ब्लॉक कमेटी ने पारिवारिक सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित | Sirsa News

Paid Tributed: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। शहर के एकता नगरी निवासी शरीरदानी चिरंजी लाल इन्सां के निमित श्रद्धांजलि नामचर्चा एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, डबवाली में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। नामचर्चा में पारिवारिक सदस्यों के अलावा बड़ी तादाद में ब्लॉक की साध-संगत तथा सगे संबंधियों ने हिस्सा लेकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। निमित नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर की। इसके पश्चात कविराजों द्वारा शब्दवाणी की गई। अंत में पवित्र ग्रन्थ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। Sirsa News

नामचर्चा की समाप्ति पर ब्लॉक डबवाली कमेटी की ओर से देहदानी के परिजनों को देहदान करने के लिए परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नामचर्चा की समाप्ति पर परिवार की ओर से सचखंडवासी को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए फूड बैंक मुहिम के अंतर्गत तीन जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन भी वितरित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News

About The Author

Related Posts