Body Donation: हिसार की बहन राम देवी इन्सां मरकर भी इंसानियत की सेवा के काम आई!

Published On

Body Donation: हिसार (सच कहूँ / श्याम सुन्दर सरदाना)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध संगत द्वारा 167 मानवता भलाई के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमर सेवा मुहिम के तहत ब्लॉक हिसार में मेडिकल रिसर्च के लिए शरीर दान हुआ। ब्लॉक हिसार के मकान नंबर 7 शिव कालोनी निवासी बहन राम देवी इन्सां के मरणोपरांत उनकी बेटी सरोज इन्सां 15 मेंबर द्वारा उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए केएमसी मेडिकल कॉलेज महाराजगंज यूपी को दान कर दिया। Hisar News

राम देवी इन्सां ने मरणोंपरांत शरीरदान का प्रण लिया हुआ था | Hisar News

वर्णनीय है कि राम देवी इन्सां ने पूज्य गुरुजी की शिक्षाओं पर अमल करते हुए जीते जी मरणोंपरांत शरीरदान करने का प्रण लिया हुआ था। बहन राम देवी इन्सां के मरणोपरांत उनके परिवार ने उनका अंतिम संस्कार करने की बजाय पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। डेरा सच्चा सौदा की पावन मर्यादा अनुसार विनती का शब्द बोला गया। उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया था।

राम देवी इन्सां को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवारजन, रिश्तदारों के अलावा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सैकड़ों सेवादारों ने भाग लिया। शरीर दानी राम देवी इन्सां अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा राम देवी इन्सां आपका नाम रहेगा नारों से अंतिम यात्रा निकालते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर 85 भाई बहन ब्लॉक हिसार व गंगवा के साध संगत रिश्तेदारों ने पहुंचकर बहन राम देवी इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की। Hisar News

नागपुर में ट्रू ब्लड पम्प द्वारा दो यूनिट रक्तदान

About The Author

Related Posts