हांसी में महिला कॉलेज बनने की जगी आस, शिक्षा मंत्री का सकारात्मक रुख

Published On

हरियाणा देश का पहला राज्य बना जिसने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की: शिक्षा मंत्री ढांडा

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा (Mahipal Dhanda) ने कहा कि समाज से बुराइयों को मिटाने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। वे हांसी की जाट धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। जाट धर्मशाला के प्रधान रणधीर सिंह दलाल ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। ढांडा ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विभिन्न कौशल भी मिल रहे हैं, ताकि वे नौकरी लेने वाले ही नहीं, नौकरी देने वाले भी बनें। Hansi News

उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज खोले जा रहे हैं। हांसी में महिला महाविद्यालय की मांग पर उन्होंने कहा कि फीजिबिलिटी होने पर कॉलेज अवश्य बनाया जाएगा। विधायक विनोद भयाना ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि ढांडा कर्मठ, विनम्र और काबिल नेता हैं, जिनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुए हैं। विधायक रणधीर पनिहार ने भी ढांडा के प्रयासों की सराहना करते हुए हांसी में महिला कॉलेज बनाने की मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, एसडीएम राजेश खोथ, एसडीएम जितेंद्र अहलावत, डीएसपी रविंद्र सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। Hansi News

यह भी पढ़ें:– गर्दन में तेजधार हथियार घुसाकर व्यक्ति की हत्या, शव नाले में फेंका

About The Author

Related Posts