सरसा के रानियां में मां व नानी ने अपने तीन महीने के बेटे को बेचा, पीड़ित लगा रहा न्याय की गुहार

Published On

रानियां (सच कहूँ/सुनील कुमार/राजेन्द्र गाबा)। शहर के वार्ड नंबर 1 निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह द्वारा अपनी पत्नि पूजा व सास तारो बाई पर तीन माह के बेटे को बेचने का मामला सामले आया है। पीड़ित पिता ने अपने बच्चे की वापसी के लिए रानियां थाना में आरोपी दोनों महिलों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित कुलदीप ने बताया कि वह यूपी का रहने वाला है और कीरब आठ साल पूर्व उसकी शादी ख्योंवाली ढाणी निवासी पूजा पुत्र शेर सिंह से हुई। जिसके बाद उसकी सास तारो बाई व पत्नि पूजा ने उसे यूपी से रानियां बुला लिया। कुलदीप ने शिकायत में बताया है कि वह अपनी पत्नि पूजा व दो बच्चों के साथ रानियां मं रह रहा है और वह पिछले पांच महिने से डबवाली के पास मजदूरी का काम लगा हुआ है। जब वह काम पर गया तो उसकी पत्नि के डिलिवरी होने वाली थी।

1 लाख 80 हजार रूपए में लड़के को बेचा | Sirsa News

करीब चार माह बाद जब वह घर वापिस आया तो उसे अपने साढु व पड़ोसियों से पता चला कि उसकी पत्नि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धोतड़ में एक लड़के को जन्म दिया। जिसके बाद उसकी पत्नि पूजा व सास तारो बाई ने मिलकर 1 लाख 80 हजार रूपए में किसी को बेच दिया। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत रानियां पुलिस को दर्ज करवाई। पीड़ित ने रानियां पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने उसकी समस्या पर कोई कार्रवाही नहीं की। पीड़ित कुलदीप सिंह का अपने बच्चे को वापिस लेने व इस मामले में दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाही की मांग करता है।

मेरे संज्ञान में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर ऐसी कोई शिकायत पीड़ित की ओर से दर्ज करवाई गई है तो उसकी गहनता से जांच की जाएगी और मामले में संलिप्त सभी दोषिगणों को गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। Sirsa News
– दिनेश कुमार, थाना प्रभारी रानियां।

Pension News: पेंशन घोटाला मामले की जांच ठंडे बस्ते में!

About The Author

Related Posts