बच्चों की परवरिश में मां का अहम किरदार, फैजपुर में हुआ प्रेरणादायक सेमिनार

Published On

खिजराबाद ((सच कहूँ/न्यूज राजेन्द्र)। Khizrabad News: बच्चों की परवरिश में मां की भूमिका को लेकर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन पढ़ो लिखो बढ़ो शिक्षा केंद्र, फैजपुर में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की तरबियत के अहम पहलुओं पर चर्चा की गई और मां की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के सुझाव दिए गए। Yamunanagar News

सेमिनार की मुख्य वक्ता आलिमा नसरीन अफ़रोज़ा (प्रिंसिपल) और आलिमा सालीया परवीन (सचिव, मिफ्ता-उल-उलूम, गढ़ी अब्दुल्ला, जिला शामली) ने बच्चों की परवरिश में मां के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि मां की भूमिका केवल बच्चों को पालने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका नैतिक, शैक्षणिक और चारित्रिक विकास भी मां की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने मांओं को बच्चों के साथ संवाद और अनुशासन में संतुलन बनाए रखने की सीख दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अजमत कासमी ने की। उन्होंने बच्चों की तरबियत में इस्लामी शिक्षाओं की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि एक मां अपने बच्चों के भविष्य को संवारने में सबसे बड़ी मार्गदर्शक होती है। इस कार्यक्रम में फैजपुर और आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने वक्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपनी जिंदगी में अपनाने का संकल्प लिया। Yamunanagar News

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और ऐसे ही प्रेरणादायक आयोजनों को आगे भी जारी रखने की घोषणा की। कार्यक्रम में संस्था पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी दीपक बंसल, रीना धीमन, सरिता, रिजवान, ज़िकरा,अनस,अज़का, संजीदा, नसरीन, आबिदा, शहनाज़ आदि मौजूद रहे। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– Delhi Air Pollution: गंभीर प्रदूषण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया वकीलों को ये विकल्प!

About The Author

Related Posts