Sirsa Weather Update: सरसा में इस दिन हो सकती है बारिश! यह रहा हरियाणा का सबसे गर्म शहर

Published On

Sirsa Heatwave: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में आगामी 2 अप्रेल तक मौसम साफ रहेगा जबकि आगामी 3 अप्रेल से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बीती 31 मार्च को सरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश मे अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान के और बढऩे की संभावना है। हालांकि अभी रात में ठंडक है। Sirsa Weather Update

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में आगामी 4 अप्रेल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है। विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 3 और 4 अप्रेल को वातावरण में नमी बढऩे व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की भी संभावना है। Weather Update

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मार्च महीने में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मार्च प्री-मानसून का पहला महीना होता है और ये लगभग सूखा रहा। अब अप्रेल व मई में किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान गेहूं कटाई का ही काम रहता है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मार्च 2025 के दौरान कुल 8.9 एमएम वर्षा हुई। यह सामान्य वर्षा से 41 प्रतिशत कम है। मार्च महीने के लिए हरियाणा की सामान्य वर्षा 15.1 एमएम है। Sirsa Weather Update

इन अवैध कॉलोनियों में ना खरीदें जमीन, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीटीपी

About The Author

Related Posts