नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के गनर रहे जगराम का निधन

Published On

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के गनर रहे गुरुग्राम जिला के गांव बादशाहपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी जगराम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वतंत्रता सेनानी जगराम ने आज गुरुग्राम में अंतिम सांस ली, वे 97 वर्ष के थे। आज यहां जारी एक शोक संदेश में मनोहर लाल ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़े – भाजपा विधायक की गाड़ी पर फायरिंग

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts