टोहाना के ज्वैलर्स की चोरों ने उड़ाई ज्वैलरी, साढ़े 17 लाख रुपये आंकी पीड़ित ने कीमत

Published On

रिश्तेदारी में गया था ज्वैलर, लौटने पर घर का दरवाजा टूटा देख क्लेजे पर लौटा सांप

फतेहाबाद। (सच कहूँ न्यूज) जिले के टोहाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वैलर्स के घर पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक घर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। (Tohana News) चोरों ने 250 ग्राम सोने के जेवर और लगभग ढाई लाख रुपए कैश चोरी कर लिया। चोरी के सामान की कीमत करीब साढ़े 17 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:– रेलवे स्टेशन को 25 करोड़ रूपये की लागत से अत्याधुनिक बनाया जाएगा : सांसद

रिश्तेदारी से लौटा तो दरवाजा टूटा मिला

टोहाना की कृष्णा कॉलोनी निवासी कपिल सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नया बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। 16 अप्रैल को वह परिवार के साथ बहल में अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। (Tohana News) बीते दिन वे घर आए तो घर का दरवाजा ही टूटा मिला, जिसको देखकर वह हक्का-बक्का रह गया। अंदर कमरों में सामान इधर-उधर बुरी तरह बिखरा पड़ा था।

जब उन्होंने सामान संभाला तो घर से करीब ढाई लाख रुपए की नकदी गायब थी। इसके अलावा 110 ग्राम सोने के हार सेट, 25 ग्राम की चेन, 96 ग्राम की 6 चूडिय़ां, अंगूठियां, कुल मिलाकर 250 ग्राम सोना, 900 ग्राम चांदी, जिसमें ज्वेलरी, मूर्ति व लौटा शामिल है, भी चोरी मिले। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो 2 युवक बैग लेकर घर से निकलते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts