ऑल इंडिया लान टेनिस में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। 4 सितम्बर से 8 सितम्बर तक जींद (Jind) में आयोजित ऑल इंडिया लॉन टेनिस चैंपियनशिप सीरिज (अंडर-18) में लिटल एंजल्स स्कूल के होनहार टेनिस खिलाड़ी रिदम व पुष्कर ने प्रतियोगिता के युगल मुकाबले के फाइनल मैच में हरियाणा की टीम से 6 – 4, 1 – 6 सुपर टाई ब्रेक में 8-10 के स्कोर से खेलते हुए सिल्वर पदक जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की इस जीत पर विद्यालय के चेयरमैन श्री तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– White Teeth Home Remedy: अगर आप सफेद-चमचमाते दांत चाहते हो तो करना होगा ये काम

About The Author

Related Posts