कल्याणनगर में बड़ा सड़क हादसा, एक डॉक्टर की मौत

Published On

सरसा (सुनील वर्मा)। बेगू रोड स्थित कल्याण नगर के निकट सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बेगू रोड़ कल्याण नगर के निकट सड़क हादसा हो गया। फिलहाल हादसा की वजह ओवरस्पीड बताई जा रही है। ओवरस्पीड कार चालक से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और कार फुटपाथ पर चढ़ गई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई है।

sirsa

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts