शिक्षा और रोजगार
मां ने की आठ साल के मासूम की गला घोंट की हत्या
गुुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: एक कलयुगी मां ने मात्र 8 साल के मासूम की मां ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का पता ना चले, इसके लिए महिला ने पुलिस को गुमराह करते करने की कोशिश की। पुलिस की सख्ती से बच्चे की मां ने बच्चे की हत्या की बात कबूली। पुलिस इस वारदात की जांच में जुटी है कि आखिर मां ने बेटे की हत्या क्यों की। प्राथमिक जांच में मां के अवैध संबंधों का पुलिस को शक है। Gurugram News
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की रहने वाली महिला यहां सेक्टर-18 स्थित सरहोल गांव में परिवार के साथ रहती है। उसका 8 साल का एक बेटा भी था। बच्चे की तबीयत खराब होने की बात कहकर बच्चे की मां पूनम देवी ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर बच्चे की मां पूनम और पिता अरविंद कुमार पुलिस को मिली। मजदूरी करने वाले अरविंद कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उसके पड़ोसी ने उन्हें 8 साल के बेटे कार्तिक की तबीयत खराब होने की बात कही।
जब वह घर पहुंचा तो उनका बेटा बेहोशी की हालत में था। उसकी पत्नी पूनम रो रही थी। बेटे की गर्दन पर निशान थे। वे तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे। इस शिकायत पर सेक्टर-18 पुलिस थाना ने केस दर्ज किया। अज्ञान लोगों पर हत्या की धारा में केस दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व एफएसएल की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सेक्टर-17 अपराध शाखा से मंगलवार को बच्चे की मां पूनम को जांच के दायरे में लाते हुए उसे बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
महिला के चरित्र पर संदेह, अवैध संबंध का शक | Gurugram News
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। हत्या के पीछे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि शक है कि महिला के किसी से अवैध संबंध थे। बच्चे को उसका पता चल गया। इसलिए उसने बच्चे को ही रास्ते से हटा दिया। पुलिस इस घटना की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:– Baglamukhi Jayanti: हर्षोल्लास के साथ कल मनाई जाएगी मां बगलामुखी जयंती: भीम पुरी