आदमपुर में चलती बस को लगी आग, बस चालक की सूझबूझ से 40 बच्चों की बची जान

Published On

आदमपुर। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा के आदमपुर में कोहली गांव के पास चलती स्कूल बस को आग लग गई। घटना के समय बस में 40 स्कूली बच्चे थे। बस चालक ने आग लगते ही सूझबूझ का परिचय दिखाते हुए सभी बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद बस जल गई। मौके पर अग्निनशमन वाहन पहुंचे, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। गौरतलब हैं कि आदमपुर के कोहली गांव में यह हादसा हुआ। बच्चे परीक्षा देने के बाद स्कूल वैन में घर जा रहे थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts