मानवता भलाई कार्यों से डेरा सच्चा सौदा विश्व में प्रसिद्ध: 45 मेंबर

Published On

 ब्लॉक जाखल की नई कमेटी का गठन

जाखल। (सच कहूँ/तरसेम सिंह) जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुन्य है। यही सबसे बड़ा धर्म है। समाज सेवा के कार्यों में डेरा अनुयायियों की ओर से निभाई जा रही भागीदारी सराहनीय है। डेरा सच्चा सौदा रक्तदान क्षेत्र में पूरे विश्व में ब्लड पम्प के नाम से जाना जाता है। उक्त शब्द ब्लॉक जाखल की ओर से भूना रोड पर स्थित नामचर्चा घर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में हरियाणा 45 मेंबरी कमेटी सदस्यों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्य नशा छोड़ो अभियान, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, वेश्यावृति एंव समलैंगिक्ता को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि इन सब कार्यो में डेरा अनुयायियों की अत्यंत सराहनीय भूमिका रही है। वही इस अवसर पर ब्लॉक जाखल की सभी समितियों के लिए नई कमेटी का गठन कर साध-संगत से परिचय भी करवाया।

जानकारी के अनुसार जाखल ब्लॉक की और से भुना रोड पर स्थित नामचर्चा घर में एक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का संचालन ब्लॉक भंगीदास ने किया। नामचर्चा के दौरान कविराज भाइयों ने सुन्दर-सुन्दर शब्द लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जिला 25 सदस्य कमेटी सदस्य, 15 मेंबरी कमेटी के सदस्य, सुजान बहने, बुजुर्ग समिति सदस्य सहित ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों के अलावा सैकड़ों की संख्या में डेरा अनुयायियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts