Road Accident: कार में जिंदा जला पानीपत का कारोबार

Published On

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: पानीपत निवासी व्यापारी की कार में जल जाने के कारण मौत हो गई। हादसा यूपी के बिजनौर में हुआ, जहां कार पर ट्रक पलट गया। कार की पिछली सीट पर बैठी कारोबारी की पत्नी, बहन और तीन बच्चों को आसपास के लोगों ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला। उनकी हालत ठीक है। मृतक कारोबारी इमरान की पानीपत में हेंडलूम फैक्टरी है। बीती 18 अप्रैल को उसकी बहन नजमा की बिनौर में शादी हुई थी। वह बहन को ससुराल से विदा करवाने के लिए आया था। हादसे में कार में सवार इमरान की पत्नी तबस्सुम (28), तीन बच्चे रिहान (7), ईशु (5), अमायरा (2) और बहन नजराना को रेस्क्यू कर लिया गया। Panipat News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक कार के अगले हिस्से पर पलटा। इस वजह से इमरान स्टेयरिंग और सीट के बीच दब गया। बाकी कार के पिछले हिस्से पर बोरियां गिरी। ऐसे में पिछली सीट पर बैठे परिवार को ज्यादा चोट नहीं लगी। कार का पिछला शीशा तोड़कर दो महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। इतनी देर में कार में आग लग गई। थोड़ी देर बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। क्रेन से जब तक ट्रक को हटाया गया। तब तक कार में आग भड़क गई। रेस्क्यू टीम ने इमरान को निकालने की कोशिश की परंतु उसे निकाला नहीं जा सका। Panipat News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: रॉग साइड जा रही ई रिक्शा से कार की टक्कर, एक की मौत 8 घायल

About The Author

Related Posts