लोगों को गुब्बारे बेचने वाला नहीं, काम करने वाला चाहिए : विज

Published On

अंबाला (सच कहूँ/कंवरपाल)। Ambala News: मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोंकने वाले बयान के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने सोमवार को कहा कि लोगों को काम करने वाला चाहिये, गुब्बारे बेचने वाला नहीं। यह स्पष्ट नहीं था कि विज ने ‘गुब्बारे बेचने वाला’ किसको इशारा करके कहा। इससे पहले उनके लोगों की मांग और वरिष्ठतम नेता होने के आधार पर वह हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोंकेंगे वाले बयान पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और कई अन्य भाजपा नेताओं को सफाई देनी पड़ी थी। Ambala News

भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके नाम पर मोहर लगा चुके हैं। विज ने सोमवार को कहा कि वह जहां भी जाते हैं लोग उनके किए काम गिनवाने लगते हैं। लोगों को काम करने वाला चाहिए, गुब्बारे बेचने वाला नहीं। Ambala News

यह भी पढ़ें:–  Haryana Chunav: पुंडरी हल्के को क्यों कहा जाता है निर्दलीय का गढ़, इस बार भी सबसे अधिक निर्दलीय चुनावी मैदान में

About The Author

Related Posts