Haryana Rain Alert: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान, आंधी- तूफान बारिश का अलर्ट
Haryana Rain Alert: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान, आंधी- तूफान बारिश का अलर्ट
Haryana Rain Alert: हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मंगलवार सुबह पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बारिश दर्ज की गई, जबकि देर शाम जींद में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से तापमान बढ़ने और लू चलने की चेतावनी दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।
इसके बाद 15 मई से मौसम फिर शुष्क होने लगेगा और लू का असर बढ़ सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हिसार में 42.4 डिग्री, रोहतक में 41.1 डिग्री, चरखी दादरी में 41.7 डिग्री और भिवानी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम और गर्मी दोनों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखने, अधिक पानी पीने और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की अपील की है।