Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों हो जाओ अलर्ट, अब जम के बरसेंगे बादल

Published On

Haryana Punjab Weather: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। मानसून ने आगमन के साथ ही अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जहां बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को हरियाणा के शेष हिस्सों, उत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूरी दिल्ली को कवर कर लिया है। अब देश भर में बादल जमकर बरसेंगे। वहीं रविवार को सरसा, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, पानीपत, सोनीपत, नूंह, चरखी दादरी, नारनौल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश हुई। इस बार मानसून पूरे भारत में 9 दिन पहले ही सक्रिय हो गया है। अब देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश की गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

Weather: आसमान में दिखा ऐसा नजारा, देखकर डर गए लोग, बोले- यह क्या…मौसम विभाग का भी अपडेट देख लो

भारत मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में मानसून ट्रफ फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया से होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे लगे पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के तटों पर बने कम दबाव के क्षेत्र से गुजर रही है। इसी ट्रफ के कारण पूर्वी पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के में भारी बारिश हुई। आगामी दिनों में भी पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, उत्तरपूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इनमें से कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। सबसे ज्यादा भारी बारिश की संभावना पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के जिलों में बनी हुई है। बारिश को लेकर पंजाब में मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग ने 18 जिलों संगरूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में हालात सामान्य बने हुए हैं। इस बार यहाँ बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। Haryana Punjab Weather

About The Author

Related Posts