Welfare Works: 150 जरूरतमंद परिवारों को किया राशन व वस्त्र वितरण

Published On

सतगुरु दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा जाखल की नई बस्ती में किया कार्यक्रम आयोजित

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: सतगुरु दर्शन ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से सेवा, समर्पण और मानवता के मूल मंत्र को आगे बढ़ाते हुए रविवार को जाखल की नई बस्ती में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा 150 जरूरतमंद परिवारों को राशन सहित कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान कर आत्मसम्मान और विश्वास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सतगुरु दर्शन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी लाभार्थियों को व्यक्तिगत रूप से राशन व वस्त्र वितरित किए और उनके हालचाल भी पूछे। महावीर सत्संग सभा फरीदाबाद सदस्य नरेश पप्पू डोरा, सुमन चावला, पूनम बतरा, खुशी, जेकी, रीहा बतरा, तरूण डोरा, जितेंद्र चावला, चंचल डोरा, बिट्टू डोरा व मदन लाल बतरा ने बताया हमारा उद्देश्य केवल वस्त्र देना नहीं बल्कि प्रेम, सहयोग और अपनत्व की भावना के साथ समाज में एकजुटता लाना है। हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे, यह हमारी सतत कोशिश है। Jakhal News

आज जिस प्रकार से लोगों के चेहरों पर मुस्कान आई है, वही हमारे सेवा कार्य का सबसे बड़ा पुरस्कार है। वहीं नई बस्ती निवासियों भावुक होकर कहा हमारे परिवार के पास पहनने तक को ठीक कपड़े नहीं थे। ट्रस्ट ने हमें जो मदद दी है, वह बहुत बड़ी बात है। पहली बार किसी ने हमारे बस्ती में आकर इतना मान-सम्मान दिया है। इससे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी? कार्यक्रम के अंत में सभी जरूरतमंदों को न केवल कपड़े मिले, बल्कि एक आत्मिक संबल भी मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी के चेहरे पर संतोष और धन्यवाद की झलक देखने को मिली। सतगुरु दर्शन ट्रस्ट का यह कदम निश्चित ही समाज में सेवा भाव और सहयोग की प्रेरणा देगा। स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवाकार्य होते रहने की कामना की। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– विधानसभा अध्यक्ष ने घरौंडा हलके को दी बड़ी सौगातः 20 करोड़ 21 लाख की 5 परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

About The Author

Related Posts