Punjab
डबवाली नगर परिषद में कार्यरत कच्चे, पक्के व ठेके पर लगे कर्मचारी हड़ताल पर डटे
विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे
Dabwali Municipal Council Strike: डबवाली (सच कहूँ/ सुभाष)। नगर परिषद् डबवाली में कार्यरत कच्चे, पक्के व ठेके पर लगे सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। इस बीच नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा और वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल हड़ताल स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कर्मचारियों के समर्थन में स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत के बिना स्वच्छता की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगें पूरी तरह जायज हैं और उन्हें लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। छाबड़ा ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं भी इस मामले को उच्च स्तर तक उठाकर कर्मचारियों को उनका हक दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। Sirsa News