पूज्य गुरु जी का आह्वान और जरूरतमंदों की मदद करके दीवाली मनाने में जुटी साध संगत

Published On

डेरा श्रद्धालु संदीप चुघ इन्सां ने स्टेशन पर जरूरतमंद महिला को राशन देकर मनाया दीपावली पर्व

सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने सोमवार सुबह दीपावली का पर्व जरूरतमंद लोगों की मदद कर मनाने का आह्वान किया। जिसके तुरंत बाद साध संगत जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जुट गई। इसी कड़ी में सरसा ब्लॉक के 15 मेंबर संदीप चुघ इन्सां ने शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर एक जरूरतमंद महिला को पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए महीनेभर का राशन दिया। राशन पाकर स्टेशन पर गुब्बारे बेचकर परिवार का पालन पोषण करने वाली महिला ने डेरा श्रद्धालुओं और उन्हें ऐसी शिक्षा देने वाले पूज्य गुरु जी का आभार जताते हुए कहा कि कोई तो है इस संसार में जो हम जैसे गरीब लोगों के साथ दिवाली पर्व को मना रहा है। महिला ने कहा कि अब उन्हें महीने तक अपने राशान की कोई चिंता नहीं सताएगी। डेरा श्रद्धालु जब महिला को राशन दे रहे थे तो स्टेशन पर खड़े अन्य लोगों ने भी डेरा श्रद्धालुओं और पूज्य गुरु जी की इस मुहिम की दिल खोलकर सराहना की और अन्य संस्थाओं को भी इसी प्रकार त्यौहार मनाने का आह्वान किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts