सचिव सुदेश कुमारी ने मंडी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published On

तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। Tosham News: तोशाम अनाज मंडी व पटौदी खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। मंडी सचिव सुदेश कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी हो सके। इस दौरान उनके साथ मार्केट कमेटी चेयरमैन चरणदेव व वाइस चेयरमैन सचिन जटासरा, खाद्य आपूर्ति विभाग एएफएसओ नरेन्द्र कुमार, निरिक्षक सुखबीर सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने मंडी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार अपनी फसल मंडी में लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रह सके। Tosham News

यह भी पढ़ें:– खराब ड्राइविंग का विरोध किया तो दंपत्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

About The Author

Related Posts