सैलजा का केंद्र सरकार पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार के हाल में जारी किये गये तीन अध्यादेशों को किसानों को बर्बाद करने और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला बताया है। सुश्री सैलजा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि केंद्र सरकार हाल ही में तीन नए अध्यादेश लेकर आई है जिससे किसान अपनी फसल बेचने के लिए कथित तौर पर चुनिंदा पूंजीपतियों पर निर्भर होंगे।

farmers

उन्होंने सरकार पर खेती में निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले हर व्यापारी केवल मंडी से ही फसल खरीद सकता था लेकिन अब नए अध्यादेश के मुताबिक उसे मंडी के बाहर से फसल खरीदने की छूट मिल जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इससे मंडी में होने वाली प्रतिस्पर्धा और फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दोनों समाप्त हो जाएंगे तथा मंडियां खत्म हो जाएंगी। वहीं किसानों की फसल मंडी में ओने पौने दामों पर बिकेंगी, जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts