Chamela Colony: चमेला कॉलोनी में अलसुबह पुलिस की बड़ी रेड, नशे की तलाश में घर-घर तलाशी
चमेला कॉलोनी में अलसुबह पुलिस की बड़ी रेड, नशे की तलाश में घर-घर तलाशी
नरवाना, सच कहूँ/राहुल। Narwana News: नशे के संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई के लिए जींद पुलिस ने शनिवार अलसुबह नरवाना की चमेला कॉलोनी में बड़ी घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया। कई थानों, चौकियों, सीआईए और डिटेक्टिव स्टाफ की टीमों ने घरों और संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली। पुलिस के साथ बिजली विभाग, वन विभाग, डॉग स्क्वायड और नशा मुक्ति टीम भी अभियान में शामिल रही। हालांकि, नशे की शिकायतों के आधार पर चलाए गए इस व्यापक अभियान में एक ग्राम भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कार, दो मोटरसाइकिल, एसी, फ्रिज, कूलर, पंखा, गैस सिलेंडर और दो गैस चूल्हों सहित अन्य सामान कब्जे में लिया। कुछ संदिग्ध युवकों को भी पूछताछ के लिए रोका गया। संयुक्त कार्रवाई में बिजली विभाग ने 18 मकानों में बिजली की अवैध सप्लाई पकड़ी और करीब दो लाख रुपए का जुमार्ना लगाया। वहीं वन विभाग की टीम ने 9 मकानों में अवैध रुप से रखी लकड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की। डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि नशे से संबंधित शिकायतों के आधार पर अभियान चलाया गया था।
Comments