Punjab

पंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्म
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश
Punjab Local Body Election Results: समाना में इस ट्रांसजेंडर नेता को मिली बड़ी जीत, जनसमर्थन और डिजिटल पहुंच बनी वजह

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर रचा इतिहास

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

CDLU की मेरिट सूची के टॉप-10 के सभी स्थानों पर किया कब्जा, परिनाज रही अव्वल

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। प्रतिभा, परिश्रम और बेहतर शैक्षणिक माहौल का शानदार संगम एक बार फिर देखने को मिला, जब शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय की छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी धाक जमाते हुए अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) 2025-26 के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्राओं ने मेरिट सूची के टॉप-10 के सभी स्थानों पर कब्जा कर इतिहास रच दिया। Sirsa News

शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति से चरणजीत सिंह इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, रामकिशन बजाज इन्सां, आरके चौहान इन्सां, प्रिंसिपल डॉ. गीता मोंगा इन्सां, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. रिशु तोमर व स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को बधाई देते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। कॉलेज प्रबंधन ने इस सफलता को निरंतर गुणवत्ता आधारित शिक्षा और छात्राओं की लगन का प्रतीक बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का विश्वास जताया।

पूज्य गुरुजी जी के पावन आशीर्वाद का परिणाम: प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा इन्सां

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता मोंगा इन्सां ने जानकारी दी कि परिनाज ने 400 में से 340 अंक लेकर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तिशा ने 83.50 प्रतिशत के साथ द्वितीय, मोनिका ने 78.75 प्रतिशत के साथ तृतीय, सिमरन कुमारी ने 77.75 प्रतिशत के साथ चौथा, स्वाती ने 77.25 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। इसी तरह संतोष ने 77.25 प्रतिशत के साथ छठा, सारा ने 75.50 प्रतिशत के साथ सातवां, सुमन ने 74.75 प्रतिशत के साथ आठवां, नुपुर सोनी ने 74 प्रतिशत के साथ नौवां और अर्ज ने 73.50 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। Sirsa News

प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा इन्सां व आईक्यूएसी निदेशक डॉ. रिशु तोमर ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद, छात्राओं की कड़ी मेहनत, स्टाफ के अथक प्रयासों तथा संस्थान प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल को दिया। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे परिणाम संस्थान के शैक्षणिक मानकों को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष रेनू डारा ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Ad Ad

Latest News

पंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्म
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया
अमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता में ‘Catalyst 2K26’ AI हैकाथॉन संपन्न, 24 घंटे तक छात्रों ने तकनीक से गढ़े भविष्य के समाधान
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

Related Posts