उत्थान संस्थान के छात्रो ने अपनी दिव्यांगता को पीछे छोड़कर विभिन्न क्षेत्रों मे अपना परचम लहराकर दिखाई अपनी प्रतिभा

Published On

छछरौली (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: उत्थान संस्थान में कोशिश इकाई से शिक्षा प्राप्त किए छात्रो ने विजिट किया। जिसमे से ये सभी बच्चे आज अपने पैरो पर खड़े होकर आगे बढ़ रहे है। सभी बच्चो ने यहां आकर बहुत मनोरंजन किया तथा सभी बच्चो के साथ मिलकर बहुत खुश हुए। अपने पूर्व अध्यापकों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। सभी बच्चो ने पूर्व छात्र संगठन बनाने की अपील की। जिसमे और बच्चो को भी जोड़ा सके। Yamunanagar News

इन बच्चो मे राहुल प्रधान, गौरव राणा, आशीष गाबा अपना बिजनेस संभाल रहे है,‌ मोहन सिंह अपने गांव में किसान तथा अमन मेहता दिल्ली में इंश्योरेंस कंपनी मे कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कर रहे है। उत्थान संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू बाजपई जी ने कहा की उत्थान संस्थान से 100 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर आज समाज में अपना अहम स्थान प्राप्त किए हुए है।प्रत्येक दिव्यांग बच्चे में ताकत होती है। हमारे लिए यह अधिक महत्वपूर्ण है कि हम उनकी दिव्यांगता की बजाय इस बात पर ध्यान दें कि बच्चे क्या कर सकते हैं, उनकी क्षमताएँ क्या हैं। हम बच्चों की क्षमताओं का उपयोग उन क्षेत्रों में उनकी सहायता के लिए कर सकते हैं। Yamunanagar News

महान शिक्षाविद डॉक्टर पीके बाजपई जी ने कहा की बहुत प्रसन्नता होती है जब इस तरह बच्चे समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते है।ये सभी बच्चे कोई खेलो की दुनिया में तो कोई बिजनेस मे आदि क्षेत्रों मे अपना विशेष स्थान बना रहे है। आगे उन्होंने कहा की दिव्यांग बच्चों में दिव्य प्रतिभा छिपी होती है। इसलिए ऐसे बच्चों को सही समय पर सही दिशा देने की जरूरत है। इन बच्चों की छिपी अद्भुत प्रतिभा को समाज के सामने लाने के लिए सरकार के साथ अभिभावकों को भी प्रयास करना चाहिए। मौके पर से रविन्द्र मिश्रा,स्वाति ,सुमित सोनी और हनी तोमर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Lok Sabha Chunav: मतदान कल, इतने बजे शुरू हो जाएगी वोटिंग!

About The Author

Related Posts