हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, कुत्तों ने नोंचा

Published On

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

हिसार (सच कहूँ/पुनित वधवा)। Hisar News: जिला में हांसी क्षेत्र के रामायण गांव के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को युवक की लाश हाईवे पर पड़ी थी, जिसे देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल नेशनल हाईवे पर मय्यड़ टोल प्लाजा के पास पहुंची। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बजरंग, निवासी रामायण गांव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बजरंग का शव दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामायण टोल प्लाजा के करीब डिवाइडर पर पड़ा हुआ मिला। Hisar News

ऐसा लग रहा था कि शव कुत्तों द्वारा भी नोचा गया है। राहगीरों ने शव को देखकर इसकी सूचना डायल 112 और हिसार सदर थाना पुलिस को दी। युवक की पहचान करने के बाद उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बजरंग की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे बजरंग की हत्या की गई है। फिलहाल हिसार सदर थाना पुलिस एक्सीडेंट व मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रही है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– मौज मस्ती के लिए फायरिंग कर मांगी थी 20 लाख फिरौती, 3 गिरफ्तार

About The Author

Related Posts