Body Donation: सरसा की राज रानी इन्सां को साध-संगत ने पुष्पवर्षा कर दी अंतिम विदाई

Published On

रामा मेडिकल कॉलेज हापुड़ को दान की राज रानी इन्सां की मृत देह

Body Donation: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। डेरा सच्चा सौदा के अनथक सेवादार सोहन लाल इन्सां (टोकरा इन्सां) व मोहन लाल इन्सां की माता राज रानी इन्सां (75) रविवार अल सुबह सचखंड जा विराजी। जिसके पश्चात उनकी आखिरी इच्छा को पूरा करते हुए स्वजन की ओर से सरसा ब्लॉक के सहयोग से अमर सेवा मुहिम के तहत उनका मृत शरीर मेडिकल रिसर्च हेतु उत्तर प्रदेश के रामा मेडिकल कॉलेज हापुड़ में दान किया गया। इस मौके पर सचखंडवासी माता राजरानी इन्सां को श्रद्धांजलि देने के लिए डेरा सच्चा सौदा के 85 मैंबर सेवादारों के अलावा बड़ी संख्या में सरसा ब्लॉक की साध-सगत व सगे सबंधी तथा कॉलोनीवासी मौजूद रहे। Sirsa News

इससे पूर्व सचखंडवासी के आवास शाह सतनाम जी मार्ग ग्रेवाल बस्ती,गली नंंबर 5 में उपस्थित साध-संगत व स्वजन की ओर से अरदास का शब्द बोला गया और मृत शरीर को फूलों से सजाई गई एंबुुलेंस में रखा गया तथा सचखंडवासी के आवास से लेकर मटोरिया बस गैरिज तक उनकी अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। इस दौरान एंबुलेंस के आगे-आगे चल रहे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों व अन्य साध-संगत ने शरीरदानी राजरानी इन्सां अमर रहे अमर रहे व जब तक सूरज चांद रहेगा शरीरदानी राजरानी इन्सां तेरा नाम रहेगा आदि गगनभेदी नारे लगाकर सचखंडवासी को नमन किया।

सचखंडवासी माता राज रानी इन्सां कैंटीन की पक्की सेवादार थी

बाद में शाह मस्तान-शाह सतनाम जी धाम डेरा सच्चा सौदा से एबुलेंस को नम आंखों से मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया गया। इस अवसर पर 85 मेम्बर लाभ सिंह इन्सां, सुरेश इन्सां, भीम सिंह इन्सां, सरसा ब्लॉक प्रेमी कस्तूर सोनी इन्सां, हैप्पी गिरधर इन्सां, मंगत मित्तल इन्सां सहित काफी संख्या में साध-संगत व परिवारजन अंतिम विदाई देने के समय उपस्थित रहे। बता दें कि सचखंडवासी माता राज रानी इन्सां कैंटीन की पक्की सेवादार थी और शनिवार को शाह सतनाम-शाह मस्तान जी धाम डेरा सच्चा सौदा में सेवा करके आए थे। Haryana News

बेटी व पुत्रवधु ने दिया अर्थी को कंधासचखंडवासी राजरानी इन्सां की अंतिम विदाई के समय बेटा-बेटी एक समान शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए सचखंडवासी की बेटी सुनीला, पुत्रवधु सुनीता इन्सां, पुत्र मोहन लाल इन्सां, दामाद सुरेश इन्सां, पौत्र पुरषोतम इन्सां व सुखजिदं्र इन्सां, दौहती अश्मीत इन्सां, दौहता सैम, आदिल इन्सां की ओर से उनकी अर्थी को कंधा देकर समाज को एक सशक्त संदेश दिया गया। Sirsa News

‘धन हन सतगुरु जी अते धन हन एन्हां दे प्यारे, अज्ज दे टैम विच्च कोण किसै वास्ते एन्नां करदा है’

About The Author

Related Posts