98 लाख की लागत से हरियाणा के इस क्षेत्र की बदल जाएगी तस्वीर

बार-बार फट रही पाइपलाइन से राहत की तैयारी, नई सीवरेज लाइन का काम होगा शुरू

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: शम्भु दयाल डिस्पोजल परिसर में बड़ी पाइप लाइन फटने से शहर के सीवरेज पानी की निकासी व्यवस्था ठप्प हो गई। डिस्पोजल में भी ऊपर तक पानी जमा हो गया और डिस्पोजल से जुडी कालोनियों में भी सीवर का पानी गलियों में भरना शुरू हो गया। विभिन्न कालोनियों से सीवर जाम के फोन आने पर नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे और लाइन की मरम्मत का काम शुरू करवाया। लाइन फटने के कारण पुरानी अनाज मंडी, भरतपुरी, प्रभु नगर मंडी, आर्य नगर, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली,  विकास नगर, गढ़ी घसीटा, समेत डेढ़ दर्जन कालोनियों में सीवरेज जाम होने की समस्या हो गई है।

हालाँकि लाइन एक सप्ताह पूर्व फट गई थी जिसके कारण सारंग रोड अंडर ब्रिज के नीचे पानी जमा होना शुरू हो गया था परन्तु कर्मचारियों ने कोई गौर नहीं किया। सीवेरज जाम होने की लगातार मिल रही शिकायतों पर राजीव जैन ने संज्ञान लिया तो पता चला कि लाइन फटी हुई है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को लापरवाही के लिए लताड़ लगाई और मरम्मत का काम शुरू करवाया। उन्होंने एक दिन में ही मरम्मत का काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। राजीव जैन ने बताया कि शम्भू दयाल डिस्पोजल से गीता भवन तक की लाइन पुरानी होने के कारण बार बार फट जाती है इसलिए 98 लाख रुपए की लागत से लाइन बदलने का काम ठेकेदार को आवंटित हो चुका है जिसका कार्य जल्दी शुरू हो जाएगा।

Kharkhoda

About The Author

Related Posts